अमृतसर में अमेरिका गए व्यक्ति के घर चोरी:ताले-खिड़कियां तोड़ी, कीमती दस्तावेज चुराए; पुलिस ने एक को दबोचा, 2 अब भी फरार

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में दिनदहाड़े एक घर में तोड़फोड़ और चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 3 मई को कुछ व्यक्तियों ने जबरन घर में प्रवेश किया। घर के मालिक उस समय मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके भाई को फोन के जरिए घटना की सूचना मिली। जब पीड़ित का परिवार मौके पर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि घर के ताले और खिड़कियां तोड़ी गई थीं और अंदर भारी तोड़फोड़ हुई थी। आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, पास के घर में लगे कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जो जांच में अहम सबूत बन सकती है। अहम दस्तावेज और सामान गायब पीड़ित परिवार के भाई आत्मजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई 3 तारीख को बच्चों के कन्वोकेशन में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हुए थे। वहां से जब उन्होंने घर के कैमरे चेक किए, तो उन्हें कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। इस पर उन्होंने तुरंत मुझे सूचित किया। आत्मजीत सिंह ने बताया कि वह स्वयं अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने फोन पर ही पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए घर पहुंचकर एक व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ चुकी थी जब आत्मजीत सिंह वहां पहुंचे, तब तक पुलिस आरोपी को पकड़ चुकी थी। पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में चोरी की है। चोरी हुए सामान में कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, साइन किए हुए ब्लैंक पेपर, चेक बुक और 12 हजार रुपये कैश शामिल है। मुख्य आरोपी पहले भी धमका चुका परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी पहले भी उन्हें धमका चुका है और कई बार घर के बाहर आकर परेशान करता था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो आरोपी अभी फरार हैं। परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चोरी हुए दस्तावेजों की बरामदगी की संभावना है। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए और उनके जरूरी दस्तावेज वापस दिलाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *