अमेरिकी विदेशी मंत्री पत्नी के साथ आगरा पहुंचे:एक घंटे ताजमहल का दीदार करेंगे; एयरपोर्ट पर डीएम-पुलिस कमिश्नर ने रिसीव किया

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट रूबियो के साथ सोमवार सुबह सवा 10 बजे ताज महल का दीदार किया। रूबियो के साथ 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी ताज महल देखने पहुंचा है। इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने रूबियो को रिसीव किया। काफी देर तक उनके बीच बातचीत होती रही। एयरपोर्ट से रूबियो सीधे ताजमहल पहुंचे। दोनों करीब 1 घंटे तक ताज परिसर में घूमेंगे। इस दौरान गाइड नितिन गुप्ता ताजमहल की जानकारी देंगे। ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई है। अंदर मौजूद टूरिस्टों को बाहर कर दिया गया है। ताज के दीदार के बाद रूबियो होटल अमर विलास में लंच करेंगे। दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले रविवार को एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था और रूट का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के जवान भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद थे। 3 तस्वीरें… भारत-अमेरिका में तनाव के बीच दौरे के मायने समझिए- रूबियो शनिवार से 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था। रूबियो का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले साल के मध्य से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव देखा गया था। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करना है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के आगरा दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *