आगरा में कभी पैदल मत चलना…रूसी पर्यटक का असहज अनुभव:ऑटो चालक की हरकत का VIDEO शेयर किया; मैम-मैम करके बुलाता रहा

आगरा में रूसी पर्यटक ने सड़क किनारे चलते हुए खुद को असहज महसूस करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने यमुना किनारा रोड पर एक ऑटो चालक के परेशान किए जाने के बाद पैदल न चलने की सलाह दी। किरा ने रशियन भाषा में लिखा- हमने आगरा की सड़कों पर पैदल चलने के बारे में सोचा, आप कभी मत करना। अब रूसी महिला पर्यटक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर असहज अनुभव होने की स्थिति को उठाया है। 2 तस्वीरें देखिए… वीडियो में आटो ड्राइवर मैम-मैम करता है मंगलवार को इंस्टाग्राम हैंडल रूसी पर्यटक kira.suvorovaa ने एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो यमुना किनारे रोड पर बनाया गया है। किरा रेड कलर की ड्रेस पहने हैं और यमुना किनारे रोड पर चल रही हैं। तभी रास्ते में एक आटो ड्राइवर अचानक सामने आ जाता है। इससे वह असहज हो जाती हैं। उसे अनदेखा करते हुए आगे बढ़ जाती हैं। इसके बाद ऑटो ड्राइवर मैम-मैम करते हुए कमेंट करता है। वीडियो सामने आने पर यूजर्स ने किए कमेंट किरा के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा- रूस से आने वाले लोग भारत के गरीब इलाकों में ही क्यों जाते हैं? इस पर किरा ने जवाब देते हुए कहा कि वह आगरा के अलग-अलग इलाकों में गई थीं। अन्य यूजर्स का कहना है कि ताजनगरी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस तरह की घटनाएं शहर की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। लोगों ने पर्यटकों के प्रति बेहतर व्यवहार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। इंस्टाग्राम पर 19.5K फालोवर्स किरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने kira.suvorovaa से ID बनाई है। किरा के इंस्टाग्राम पर 19.5K फॉलोअर्स हैं, जबकि वह खुद 211 लोगों को फॉलो करती हैं। उन्होंने अब तक 539 पोस्ट किए हैं। इनमें भारत की कई धार्मिक नगरी में घूमने की REEL भी शामिल हैं। एसीपी सुकन्या शर्मा ने कहा- एक विदेशी महिला पर्यटक का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे असहज दर्शाया गया है। हालांकि जांच में वीडियो में छेड़छाड़, अभद्रता या फब्तियां कसने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामले को गलत और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस तरह के भ्रामक वीडियो बनाकर गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें
मां-बाप के साथ बेटे की आखिरी सेल्फी; पिता बोले- वो मंजर कभी नहीं भूल सकता; आगरा में जिप लाइन झूले से गिरा था तस्वीर में दिख रही ये खुशियां इतने चंद लम्हों की होंगी, इसका अंदाजा कुनाल को भी नहीं था। बाबा खाटू श्याम के दर से लौटकर जब वो 45 फीट ऊंचे जिप लाइन झूले पर बैठा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह मौत का बुलावा साबित होगा। मोबाइल के फ्रेम में कैद उसकी ये आखिरी मुस्कान ताउम्र उसकी मां और पिता के सूनेपन में गूंजती रहेगी। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *