पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्टों में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीमें दोनों जगह पहुंचीं और जांच की। मंगलवार रात 3 घंटे के भीतर ये ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट जालंधर में BSF के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुआ। यह धमाका कूरियर बॉय की एक्टिवा में हुआ। दूसरा ब्लास्ट अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर हुआ। यहां कैंप के भीतर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश थी। लेकिन वह दीवार से टकराकर फट गया। जालंधर ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड BSF जवान के बेटे को हिरासत में लिया है। वहीं बुधवार सुबह खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) के नाम से एक पोस्टर शेयर कर ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली गई। जिसमें कहा गया कि उनके टारगेट पर अमृतसर रेंज के DIG संदीप गोयल व उनका पूरा परिवार है। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अब पढ़िए अब तक क्या क्या हुआ… अब पढ़िए जिसे हिरासत में लिया वो कौन है
जालंधर के BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट के बाद एक डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। गुरप्रीत की ही स्कूटी में धमाका हुआ था। वो BSF के रिटायर्ड जवान कश्मीर सिंह का बेटा है। नाम सामने आने के बाद भास्कर टीम गुरप्रीत के घर पहुंची तो सड़क पर सन्नाटा था। गुरप्रीत के घर के बाहर बख्शीश सिंह नाम की नेम प्लेट लगी है। गेट बंद था। जब गेट खटखटाया तो अंदर परिवार के सदस्य ने गेट खोला। परिवार से गुरप्रीत के बारे में पूछा तो उसकी बुजुर्ग नानी रोने लगीं। नानी बोली- मेरा दोहता बेकसूर है
बुजुर्ग बोलीं- मेरा दोहता बेकसूर है। शाम 7 बजे यहां से गया था। उसे कहां ले जाया गया है। उससे बात भी नहीं करवाई जा रही। मां दरवाजे की चौगाठ का सहारा लिए खड़ी बदहवास देख रही थी। घर में आने-जाने पर नजर थी, लेकिन चाहकर भी कुछ नहीं बोल पा रही थीं। जैसे ही पति ने सहारा देने के लिए उनके कंधे पर हाथ रखा तो वो फूटफूटकर रोने लगी। मां ने कहा- अफवाहें फैलाई जा रही
मां ने कहा कि मेरे बेटे को पाकिस्तान का एजेंट बताकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। बेटा गुरप्रीत तो कभी घर से बाहर भी फालतू नहीं निकलता था। अगर मेरे बेटे का कसूर होता तो वो बीएसएफ के गेट के अंदर की तरफ क्यों भागता। घर के अंदर कई पड़ोसी बैठे मिले जो परिवार को हौसला दे रहे थे। परिवार में हर किसी की आंखें लाल हैं, नींद से भरी हैं। पिता कश्मीर ने बताया कि रात भर से कोई भी सो नहीं पाया। ——— ये खबर भी पढ़ें… जालंधर ब्लास्ट-हिरासत में लिए डिलीवरी बॉय के घर पहुंचा भास्कर, मां बेसुध जालंधर के BSF हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार रात हुए IED ब्लास्ट के बाद एक डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। गुरप्रीत की ही स्कूटी में धमाका हुआ था। वो BSF के रिटायर्ड जवान कश्मीर सिंह का बेटा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)