आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट के VIDEO:पंजाब DGP बोले- टाइमर-रिमोट से किए, PAK का हाथ; CM मान बोले- BJP ने कराए

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर में आर्मी कैंप के भीतर भी ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार पर टकराकर फट गया। DGP गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने माना कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए। कहा कि जालंधर में संभव है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया हो। इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों का हाथ है। ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से धमाके कराए गए हो सकते हैं। DGP अब जालंधर पहुंचे हैं। वहीं, श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा के दौरान पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के इलेक्शन की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। इसी बीच जालंधर AAP लीडरशिप ने पुष्टि की है कि CM ने अपना जालंधर दौरा टाल दिया है। वह यहां शुक्राना कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। धमाके के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जालंधर धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली। इसमें लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खालिस्तानियों के निशाने पर… 3 घंटे के भीतर हुए दोनों जगह धमाके जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO ब्लास्ट पर नेता क्या बोल रहे, यहां पढ़ें बयान जालंधर ब्लास्ट-हिरासत में लिए डिलीवरी बॉय के घर पहुंचा भास्कर:मां बेसुध, BSF से रिटायर्ड पिता बोले-बेटा देशभक्ति के माहौल में पला, गलत नहीं करेगा मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *