ऊना के खिलाड़ी लक्ष्य का NCO सोनीपत में चयन:4 साल से ले रहे हॉकी का प्रशिक्षण; कोच आशीष सेन से सीखे खेल के गुर

हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल (युवा सेवा एवं खेल विभाग) के हॉकी खिलाड़ी लक्ष्य का चयन हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओ) में हुआ है। यह ऊना जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओ) भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तहत संचालित देश के शीर्ष प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। यहां देशभर से चुनिंदा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। लक्ष्य का चयन उसकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रमाण है। कड़ी मेहनत, अनुशासन से मिली सफलता हॉकी खिलाड़ी लक्ष्य पिछले लगभग चार वर्षों से स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें हॉकी कोच आशीष सेन और जगतार सिंह ने प्रशिक्षित किया है। यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। परिजनों ने सफलता पर जताई खुशी लक्ष्य के पिता संजय, माता मीरा और भाई लखवीर ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने हॉकी कोच और संबंधित विभाग का आभार जताया। खेल विभाग के अधिकारियों ने भी लक्ष्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *