ऋषिकेश में गंगा में बहे हरियाणा के दो युवक; VIDEO:टूरिस्ट चिल्लाए- अरे भाई, कोई तो इन्हें बचा लो; 9 लोगों ने भगाई नाव

ऋषिकेश में गंगा नदी में नहाने के दौरान हरियाणा के दो टूरिस्ट तेज बहाव में बह गए, जिसे वहां मौजूद पर्यटकों और लोगों ने देख लिया। घटना से जुड़ा एक 46 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखता है कि गंगा के बीच लहरों में दो युवक फंस गए हैं। वहां मौजूद लोग डर गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे- “अरे भाई, कोई तो इन्हें बचा लो।” इसके बाद वहां राफ्टिंग कर रहे गाइड्स को तेज आवाज देकर बुलाया गया। इस दौरान तेज बहाव में फंसा युवक बोला- भगवान के लिए मुझे बचा लो घटना की PHOTOS… तेज बहाव के कारण रस्सी नहीं पकड़ पाया राफ्टिंग गाइड ने युवकों की जान बचाने के लिए पहले रस्सी फेंकी, लेकिन तेज बहाव के कारण युवक रस्सी नहीं पकड़ पाया। इसके बाद युवक को बचाने के लिए दोबारा रस्सी और चप्पू फेंका गया, जिसके बाद युवक ने रस्सी को पकड़ा और नाव की तरफ आया। 9 लोगों ने मिलकर युवक को रस्सी से खींचा, जिसके बाद युवक नाव के पास पहुंचा और फिर लोगों ने उसका पैर खींचकर नाव में डाला। इसके बाद युवक काफी देर तक सहमा रहा और बाद में उठकर नाव में बैठ गया। ‘मैं साइड में नहा रहा था’ युवक ने बताया कि सुबह वे लोग दोस्तों के साथ ऋषिकेश आए थे। मौसम अच्छा था तो लक्ष्मण झूला के पास दोस्तों ने नहाने का प्लान बनाया। इसी दौरान वह और उसका दोस्त तैरने के चक्कर में थोड़ी दूर तक चले गए और तेज बहाव में फंस गए। हादसे के बाद रिवर गाइड राजेंद्र रावत का धन्यवाद किया। युवक ने कहा कि उसे लगा कि वह गांगा की साइड में नहा रहा था। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किडनैप कर लूटा:पुल से नीचे फेंककर बरसाए पत्थर; 5 थानों को भनक नहीं, मदद के लिए आई सेना देहरादून में आधी रात को ड्यूटी से घर लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूट के इरादे से किडनैप किया गया और वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए ऊपर से उस पर पत्थर बरसाए गए, जिससे युवक की आंखों में गंभीर चोट आ गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *