एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम ऊना पहुंची:शिवा प्रोजेक्ट के डुमखर-बल्ह क्लस्टर का किया निरीक्षण; बागवानों से किया संवाद

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा ब्लॉक में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की एक उच्च स्तरीय टीम पहुंची है। सोमवार को डेनिस लोपेज़ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत विकसित डुमखर और बल्ह क्लस्टर के बगीचों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, टीम ने बगीचों की वर्तमान स्थिति, पौधों की वृद्धि, सिंचाई व्यवस्था और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। टीम ने लाभार्थी बागवानों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव और प्रोजेक्ट से मिले लाभों के बारे में जानकारी ली। पेंडिंग काम जल्द पूरा करने के निर्देश टीम ने ड्रिप इरिगेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित फर्मों के ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। एडीबी टीम के प्रवक्ता ने बताया कि बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई फंडिंग का प्रभावी उपयोग धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परियोजना के कार्यों की प्रगति पर टीम संतुष्ट डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर डॉ. कमलेश कुमार भारद्वाज ने जानकारी दी कि टीम ने परियोजना के कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रमल अंगारिया, उद्यान विकास अधिकारी वरिंदर भारद्वाज, उद्यान प्रसार अधिकारी अरशद, अनुपम शर्मा और वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *