जालंधर में कार-ट्रक की टक्कर, NRI बहू की मौत:सास के साथ लुधियाना जा रही थी, ड्राइवर को नींद आने से हादसा

जालंधर में नेशनल हाईवे पर सोमवार करीब 4 बजे कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में NRI बहू की मौत हो गई, जबकि उसकी सास और ड्राइवर सुरक्षित बच गए। वह गुरदासपुर के डेरा बावा नानक से लुधियाना की ओर जा रही थीं। ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हुआ था। शुरूआती जांच में हादसा कार ड्राइवर को नींद आने के कारण बताया जा रहा है, लेकिन अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान सिमरनजोत कौर (27) के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली थी। महिला के शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रामगढ़ बाईपास पर हादसा जानकारी के अनुसार, बहू सिमरनजोत कौर (27) और राजविंदर कौर कार में सवार होकर डेरा बावा नानक की तरफ से लुधियाना की ओर जा रहीं थी। ड्राइवर उनकी गाड़ी चला रहा था। शाम करीब 4 बजे उनकी कार जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर रामगढ़ बाईपास पर पहुंची। यहां पर फिल्लौर नामधारी वर्कशाप के पास बजरी से भरा ट्रक बीच सड़क पर खड़ हुआ था, जिससे उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि सिमरनजोत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास राजविंदर कौर और उनका ड्राइवर सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए इसी बची किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के इंचार्ज जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर को नींद आने के कारण हादसा पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हादसा कार ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ है। हालांकि अभी जांच की जा रही हैं। मृतक महिला के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए उसे सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। ********************** ये खबर भी पढ़ें: पुलिसकर्मी के पिटबुल ने बीच बाजार पिता-बेटे को नोचा: बच्चे की जांघ-कूल्हे पर गहरे जख्म, गुरदासपुर में लोगों ने झाड़ू-डंडे मारकर छुड़ाया गुरदासपुर में पुलिसकर्मी के पिटबुल कुत्ते ने बीच बाजार में शॉपिंग करने आए पास्टर और उसके मासूम बेटे को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। कुत्ता इतना आक्रामक था कि उसने बच्चे की कमर के नीचे के हिस्से को बुरी तरह नोच डाला। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *