कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी:रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया था, 2 मिनट में सब चला गया

कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। इसी बीच आरोपी घर में किचन की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और सारे गहने तकिए के कवर में भरकर ले गए। उन्होंने कहा कि जब हम वापस लौटे तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद हमने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें दो आरोपी भागते हुए नजर आए। महिला घटना के बारे में बताते हुए रोने लगी। आंसू पोंछते हुए उन्होंने बताया कि 10 साल से दिन-रात मेहनत कर कनाडा में 5 महीने पहले ही नया घर लिया था। इस घर में बुजुर्गों के दिए हुए गहने रखे थे। चोरी का इतना दुख नहीं है, लेकिन बुजुर्गों ने बहुत प्यार से सबको गहने गिफ्ट किए थे वो चले गए। परिवार ने ये बातें बताईं… पुलिस बोली- कोई भी संदिग्ध दिखे तो तुरंत जानकारी दें हरमनप्रीत कौर ने बताया कि कनाडा की पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक संदिग्धों का विवरण जारी नहीं किया है, लेकिन उनका कहना है कि जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *