रेवाड़ी में ऑटो के नीचे दबने से मासूम की मौत:वाहन चलता छोड़ सामान लेने गया था ड्राइवर; बच्चे के एक्सीलेटर दबाने से पलटा

रेवाड़ी शहर की सनसिटी में ऑटो के नीचे दबने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब ड्राइवर ऑटो को चलता छोड़ दुकान पर सामान लेने चला गया। पीछे से ऑटो में बैठे बच्चे ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया और ऑटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। सूचना के बाद सिटी पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। किराना स्टोर के पास हादसा सनसिटी निवासी पंकज ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चार वर्षीय भतीजा कार्तिक यूकेजी में पढ़ता था। स्कूल से आने के बाद भाभी ने उसे चीज लेने दुकान पर भेज दिया। वहां पड़ोसी दिवेंद्र का चालू ऑटो खड़ा था। कार्तिक ऑटो में चढ़ा और एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे ऑटो अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। उसका भतीजा ऑटो के नीचे दब गया। दिवेंद्र ने आसपास के लोगों की सहायता से उसे ऑटो के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पंकज ने बताया कि वह लॉ की पढ़ाई कर रहा है। उसके भाई लोकेश बिलासपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते है। कार्तिक की एक छोटी बहन है। घटना के बाद दिवेंद्र ने हमें अस्पताल पहुंचने के बाद घटना की सूचना दी। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *