करनाल में पेट्रोल पंप के पास मिला व्यक्ति का शव:घर से बाइक में तेल डलवाने निकला था; रातभर तलाशते रहे परिजन

करनाल जिले में पाढा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति बीती शाम अपने घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे परिजन मृतक की पहचान बालराजपूतान गांव के 45 वर्षीय रणधीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रणधीर बीती शाम अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने पाढा गांव के पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी परिवार को दी। छाती और सिर में चोट मृतक के बेटे के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर रणधीर की बाइक खड़ी मिली, जबकि वह जमीन पर गिरे हुए थे। उनके छाती और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर किसी अन्य वाहन के टूटे हुए पार्ट भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी। रणधीर रिफाइनरी में मजदूरी का काम करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *