करनाल में 14 साल की नाबालिग लड़की गर्भवती मिली:पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंची थी मां; अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हुई पुष्टि

करनाल शहर के सेक्टर 32/33 थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। परिजन नाबालिग लड़की को अलग-अलग जगह इलाज के लिए ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अप्रैल को सुबह उनकी 14 वर्षीय बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद वह उसे करनाल के प्राइवेट अस्पताल लेकर गईं। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद दवा दी और अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में सामने आई प्रेग्नेंसी मां ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई गई, जिसमें उनकी बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह नाबालिग लड़की को घर ले आईं और उससे इस बारे में पूछा, लेकिन बेटी ने कुछ भी नहीं बताया। CMO ऑफिस से जांच के लिए अस्पताल भेजा मामले को गंभीर देखते हुए मां अपनी बेटी को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल करनाल भेज दिया गया। इसके बाद 12 अप्रैल को नाबालिग लड़की को नागरिक अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नाबालिग लड़कीने नहीं बताया आरोपी का नाम शिकायत में मां ने कहा कि उनकी बेटी ने अब तक यह नहीं बताया कि उसके साथ गलत काम किसने किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जिस भी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने दो दिन बाद केस दर्ज किया पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल को पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंचीं और नाबालिग की मां से बातचीत की। उस समय परिवार ने आपसी चर्चा के लिए दो दिन का समय मांगा था। 14 अप्रैल को फिर से पुलिस अस्पताल पहुंचीं। जहां पर पुलिस ने नाबालिग लड़कीके ब्यान लिए और नाबालिग लड़की की मां ने लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही मामले में प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *