किन्नौर की आयुषी का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन:घर में बधाई देने पहुंच रहे लोग; काठमांडू में CAVA कप में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के रल्ली (मेबर) गांव की निवासी आयुषी भंडारी का चयन अंतरराष्ट्रीय CAVA (सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन) कप प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह राजेश भंडारी और तारा भंडारी की पुत्री हैं। आयुषी भंडारी को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए घोषित 14 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 22 से 29 मई तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होगा, जहां आयुषी भारतीय जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भेजी आयुषी की इस उपलब्धि पर पूरे किन्नौर जिले और खेल जगत में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है तथा नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं और विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *