किशनगंज में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, MGM मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी

किशनगंज के MGM मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को MBBS सेकंड ईयर की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय अनुष्का जैन के रूप में हुई है, जो MBBS पार्ट-2 की छात्रा थीं। जानकारी के अनुसार, अनुष्का जैन अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि हॉस्टल के एक कमरे में छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। देखें, मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढे़ं, पूरा मामला… पुलिस ने कमरे को सील किया, FSL टीम मौके पर पहुंची घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। DM-SP घटनास्थल पर पहुंचे, जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए SP संतोष कुमार और DM विशाल राज भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस छात्रा के सहपाठियों, हॉस्टल साथियों और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पिता पेशे से डॉक्टर हैं बताया जाता है कि अनुष्का जैन के पिता अनिल कुमार जैन आरा के निवासी हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *