हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र जिले को 6 सेक्टरों में बांटा गया। हर सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात रही। यहां HCS की परीक्षा के लिए 26 स्कूलों में 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। मॉर्निंग सेशन में 10,224 में से 5,977 परीक्षार्थियों और इवनिंग सेशन में 10,224 में से 5,901 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मॉर्निंग सेशन में 4,247 और इवनिंग में 4,323 परीक्षार्थी एग्जाम देने के लिए नहीं आए। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 7 हजार के करीब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षार्थियों को उनके सेंटर तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बसें लगाई गई थीं। साथ परीक्षार्थियों को उनके सेंटर की दूरी और दिशा बताने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे। अभ्यर्थी बोले- पेपर थोड़ा कठिन था पलवल से एग्जाम देने आए शिखर ने बताया कि आने में कोई कठिनाई नहीं हुई। मैं शनिवार को ही कुरुक्षेत्र पहुंच गया था। पेपर थोड़ा कठिन था। अधिकतर सवाल हरियाणा प्रदेश को लेकर पूछे गए थे। हाल ही में चल रहे अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्धा को लेकर भी सवाल एग्जाम में आया हुआ था। 102 पोस्ट पर होंगी नियुक्ति हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से कुल 102 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसमें HCS (कार्यकारी शाखा) के 24 पद, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के 8 पद, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के 27 पद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के 2 पद सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, यातायात प्रबंधक आदि पद शामिल हैं। 26 स्कूलों में बनाए सेंटर परीक्षा के लिए 26 स्कूलों में 37 सेंटर बनाए गए थे। भगवान परशुराम कॉलेज सेक्टर-5, दिल्ली पब्लिक स्कूल ज्योतिसर, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, गीता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन रोड, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय सलारपुर रोड, सेठ टेक चंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ज्योति नगर, एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड, एसएनआरएल जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा, श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी कॉलेज सिरसला रोड, मेजर नितिन बली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरपुर, सैनी पब्लिक स्कूल नजदीक अनाज मंडी, मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल लाडवा रोड मथाना चौकी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। इन सेंटरों पर भी हुई परीक्षा इनके अलावा गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड, दयानंद महिला महाविद्यालय सलारपुर रोड, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल नजदीक पुलिस लाइन, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल शांति नगर, पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल नजदीक पुलिस लाइन, राजकीय मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक केयूके सेकंड गेट, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट सेक्टर-7, जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा रोड पर भी परीक्षा हुई। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक नगर परिषद, बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सलारपुर रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी, विज्डम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-4, राजकीय आईटीआई सेक्टर-30 उमरी और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 अर्बन एस्टेट में भी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। डायल-112 की टीम को परीक्षा के साथ जोड़ा गया था।