कैथल में रोडवेज बस की टक्कर से बच्ची की मौत:स्कूल से घर लौटते वक्त हादसा; मामा के घर आई हुई थी

कैथल जिले के गांव सांघन में एक बस ड्राइवर ने सात साल की बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची गांव में बने स्कूल से घर की ओर आ रही थी। इस संबंध में बच्ची के मामा ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सांघन के नरेश कुमार ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। गांव का शेर सिंह नाते में उसका ताऊ लगता है। उसकी ताऊ की लड़की छोटी देवी की शादी जगसीर के साथ गांव अरनो जिला पटियाला पंजाब के साथ हुई है। छोटी के पति जगसीर कुमार की करीब 3/4 साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। छोटी के पास दो लड़की व एक लड़का है। छोटी देवी सबसे बडी लड़की नूर उम्र करीब 7 वर्ष थी। बच्चों संग मायके आई हुई थी मां वह अपने तीनों बच्चों के साथ अपने मायके गांव सांघन में आई हुई थी। 15 अप्रैल सुबह करीब सुबह 9 बजे वह किसी काम से शिव शिक्षा निकेतन स्कूल सांघन की तरफ जा रहा था। वहां पर नन्दसिंहवाला की तरफ से पंजाब रोडवेज बस ड्राइवर अपनी बस को तेज गति से चलाता हुआ आ रहा था और उसी समय उसकी भांजी नूर स्कूल की तरफ से पैदल-पैदल आ रही थी कि सामने से आ रही बस ने सीधी टक्कर नूर को मार दी। इलाज के दौरान तोड़ा दम टक्कर लगते ही नूर सड़क की साइड में जा गिरी, जिसे काफी चोटें लगी और सिर से खून बहने लगा। पूछने पर बस के ड्राइवर ने अपना नाम बलजीत सिंह बताया। वे तुरंत नूर को कैथल के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसे करनाल कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आज वहां पर इलाज के दौरान नूर की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सदर थाना के जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *