कैमूर में 4 दिनों में 4 लोगों के शव मिले हैं। मंगलवार की देर शाम अभैदे नहर के पास दो प्लास्टिक के बोरों में मानव शरीर के कटे हुए अंग मिले हैंं। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खाद के बोरों में बंद अंग एक पुरुष और एक महिला का लग रहा है। दोनों शवों के सिर गायब हैं। दोनों बोरे एक-दूसरे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर फेंके गए थे। पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये अंग रविवार को मिले शवों के ही हिस्से हैं या किसी नई वारदात से संबंधित हैं। अब सिलसिलेवार तरीक से जानिए पूरा घटनाक्रम… अब जानिए पुलिस के पंचनामे में क्या है लोग बोले- हत्या कर के बॉडी यहां डंप हो रही रविवार को दुर्गावती नदी में बोरे में महिला और बच्चे की सिर कटी लाश मिली थी। मंगलवार रात को दुर्गावती नदी से 5 KM दूर महिला और पुरुष की सिर कटी लाशें मिली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई है जो हत्या करने के बाद बॉडी को यहां डंप कर रहा है। रविवार को शव के पास एक शर्ट बरमाद हुई थी, जिसकी सिलाई रामगढ़ के टेलर ने की थी। पुलिस फिलहाल टेलर से पूछताछ कर रही है। वहीं ट्रॉली बैग के सीरियल नंबर से भी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 10 मई को बैग में मिली थी बच्चे और युवक की बॉडी 10 मई को कैमूर की दुर्गावती नदी के किनारे टुकड़ों में दो शव मिले थे। दोनों शव लावारिस बैग में क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए थे। एक बैग खाली था, जबकि दूसरे में कटे हुए हाथ-पैर थे। आशंका है कि पुल से दोनों बैग को नीचे फेंका गया है, जिससे एक बैग में भरे गए शव के टुकड़े नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि लाश एक बच्चे और एक युवक की है। दोनों में से किसी का सिर नहीं मिला है, जिससे शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे की है। पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शव करीब 10 टुकड़ों में काटे गए हैं, जबकि दोनों सिर गायब है। सिलसिलेवार तरीके से समझिए पूरी वारदात….. युवक का धड़ पानी में मिला, बैग में हाथ-पैर दुर्गावती नदी के किनारे सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने शव के टुकड़े देखे। दोनों शव क्षत-विक्षत हालत में मिले है। युवक के शरीर का एक हिस्सा नदी में उपलाता दिखा। युवक का धड़ मिला, लेकिन उसके हाथ-पैर नहीं है। सिर भी गायब है। वहीं एक और टुकड़ा नदी किनारे उपलाता दिखा, जो बच्चे का हो सकता है। बोरी में शव भरकर बैग में पैक किया गया दोनों शवों को बोरियों में भरकर दो अलग-अलग बैग में पैक कर फेंका गया है। आंशका जताई जा रही है कि चौरसिया पुल से दोनों बैग नीचे फेंके गए। जिससे बच्चे के शव वाला बैग पूरी तरह से खुल गया और टुकड़े बिखर गए। जबकि दूसरे बैग से युवक का धड़ निकल कर बाहर गिर गया। बाकी टुकड़े बैग में मिले हैं। दोनों शव ब्लू कलर के बैग में पैक थे। बॉडी डिकम्पोज हो गई हैः SP कैमूर SP हरिमोहन शुक्ला ने बताया, ‘दुर्गावती नदी, जो मोहनिया थाना और रामगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर के पास बहती है, उसी नदी पर बने पुल के नीचे रविवार सुबह ग्रामीणों ने मानव शरीर के कुछ अंग को देखा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से शव के अलग-अलग हिस्सों को बरामद कर सुरक्षित कब्जे में लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला काफी संवेदनशील लग रहा है। जिले में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना दर्ज नहीं है, लेकिन आसपास के बॉर्डर जिलों को भी इसकी जानकारी भेजी जा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।’ हत्या कहीं और कर शव फेंके जाने का शक मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है। घटनास्थल पर मौजूद एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल ने इसे दुखद घटना बताया। उन्होंने आशंका जताई कि अपराधियों ने हत्या कहीं और की है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को सूटकेस में भरकर यहां फेंका है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की कुछ और तस्वीरें….