मुजफ्फरपुर में दो बहनों की हत्या:खेलने के दौरान 2 दिन पहले गायब हुई थीं; शरीर पर चोट के निशान; पुलिस बोली- बॉडी सड़ने लगी थी

मुजफ्फरपुर में बुधवार की सुबह 2 दिन से लापता 2 बहनों की लाश मिली है। दोनों की बॉडी मकसूदपुर ईंट भट्‌ठे के पास मिली है। पुलिस की माने तो लाशें सड़ने लगी थीं। आशंका जताई जा रही है कि 2 दिन पहले ही ये हत्याएं की गई हैं। बच्चियों के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। मृत बच्चियों की पहचान मौसम कुमारी (12) और रूचि कुमारी (7) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार 2 दिन पहले दोनों चचेरी बहनें घर के बाहर खेल रही थीं। गांव में शादी थी, दोनों वहां बार-बार आना-जाना कर रही थीं। देर शाम तक वो घर नहीं लौटीं। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। दोनों कहीं नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना मीनापुर के रामपुरहरी थाना क्षेत्र की है। रुचि की मां बोली- जान के बदले जान चाहिए मृतक मौसम की मां रितु देवी ने बताया, मेरी बेटी 5वीं में पढ़ती थी। किसी से विवाद नहीं था। बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। जिसके बाद लापता हो गई। ईंट भट्‌ठे पर मारकर फेंक दिया। बच्ची के दांत तक तोड़े गए हैं। किसी से दुश्मनी नहीं है। लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। हमें जान के बदला जान चाहिए। जिसने भी ये किया है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि डबल मर्डर में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। राजद ने सरकार पर साधा निशाना राजद ने इसे लेकर X पर लिखा था- मुजफ्फरपुर में एक एक ही परिवार की 2 बच्चियां एक साथ गायब हुई हैं। यह गंभीर मामला है। बच्चियों के जीवन और सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस को गंभीरता को मामले को लेना चाहिए। इसके पीछे षड्यंत्र है या मानव तस्करी का मामला, इसकी जांच होनी चाहिए। ————— ये खबर भी पढ़ें कैमूर में 4 दिनों में 4 कटी लाशें मिलीं:2 बोरियों में फेंकी महिला-पुरुष की बॉडी; 10 टुकड़ों में बैग में बच्चे-युवक का शव मिला कैमूर में 4 दिनों में 4 लोगों के शव मिले हैं। मंगलवार की देर शाम अभैदे नहर के पास दो प्लास्टिक के बोरों में मानव शरीर के कटे हुए अंग मिले हैंं। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खाद के बोरों में बंद अंग एक पुरुष और एक महिला का लग रहा है। दोनों शवों के सिर गायब हैं। दोनों बोरे एक-दूसरे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर फेंके गए थे। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *