चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर पलटी प्राइवेट बस, 2 घायल:सोलन से शिमला जाते वक्त हादसा; पैराफिट तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची

चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, प्रा‌इवेट बस सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। सोलन से लगभग 10 किलोमीटर दूर सलोगड़ा के पास पहुंचने पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क पर पलट गई। अनियंत्रित बस पैराफिट तोड़ते हुए एक लेन से दूसरी लेन में जा पहुंची। गनीमत यह रही कि उस दौरान उस लेन से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे। इस हादसे में इसमें बस ड्राइवर और एक यात्री घायल हुआ, दोनों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 से 12 यात्री सवार थे हादसे के वक्त बस में 10 से 12 यात्री सवार थे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फोरलेन बना रही कंपनी के मैनेजर हिमांशु दुबे भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहयोग किया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *