क्लासमेट से प्यार, रात को बुलाया, परिवार ने मार डाला:लुधियाना में नग्न हालत में मिली लाश, गर्लफ्रेंड की आखिरी कॉल से खुला राज

“मेरा भाई फिरोज समराला के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। पता चला कि उसे अपनी ही क्लासमेट से प्यार हो गया। डेढ़-दो महीने से दोनों के बीच ज्यादा नजदीकियां हो गईं। फिरोज इंस्टाग्राम व वॉट्सएप पर काफी विजी रहने लगा था। तभी मुझे शक हुआ कि उसे किसी लड़की से प्यार हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब उसकी हत्या हो गई।” ये बातें 10 मई को लुधियाना में कत्ल किए गए फिरोज अली के भाई हैदर अली ने कही। हैदर अली का कहना है कि गर्लफ्रेंड ने भाई को रात ढाई बजे के करीब फोन किया और अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंचा तो गर्लफ्रेंड, उसके परिवार व अन्य लोगों ने उसे जहर दिया और फिर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मर्डर केस में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोगों को अभी गिरफ्तार करना बाकी है। पुलिस ने हत्या के बाद एक अज्ञात व जसबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। हालांकि, अब इस FIR में 5 लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी भी इस हत्या के लिए दोनों के लव अफेयर को ही कारण मान रहे हैं। फिरोज अली की लव स्टोरी से लेकर हत्या तक की पूरी कहानी… फिरोज अली की हत्या को लेकर पुलिस ने क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *