गयाजी में फर्जी IB अफसर गिरफ्तार:जूनियर इन्वेस्टिगेशन अधिकारी बताकर प्लेटफॉर्म पर घूम रहा था, आई कार्ड से खुला राज

गयाजी रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचना पटना जिला के मसौढ़ी निवासी विक्रम कुमार के तौर पर हुई है। फर्जी आईकार्ड और एक टैब बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल देर शाम RPF पोस्ट के निरीक्षक बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार के निर्देश पर टीम स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर एक संदिग्ध युवक पर नजर पड़ी। टीम ने पूछताछ की तो उसने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बताया। शक होने पर पहचान पत्र की जांच की गई। आईकार्ड को स्थानीय IB कार्यालय भेजा गया। सत्यापन में यह पूरी तरह फर्जी पाया गया। जांच में साफ हुआ कि आरोपी फर्जी अधिकारी बनकर रेलवे परिसर में घूम रहा था और लोगों को भ्रमित कर रहा था। नेटवर्क खंगाला जा रहा है आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 102/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 171 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह किस मकसद से फर्जी पहचान बनाकर घूम रहा था। कहीं किसी ठगी या अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल तो नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *