गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग:3 किमी दूर से दिखाई दे रहा धुआं, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद में बुधवार को केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग से उठता धुआं करीब 3 किमी दूर तक दिखाई दे रहा है। फ्लाईओवर से गुजर रहे लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन घंटाघर कोतवाली और अन्य स्टेशनों से दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे में फायर कर्मियों ने आग पर काबू लिया। मामला बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया का है। 2 तस्वीरें देखिए… आग बुझाने के लिए वाटर ब्राउजर और फोम टैंकर का भी इस्तेमाल किया मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शाम 4:02 बजे फायर विभाग को बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही घंटाघर कोतवाली से 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा वैशाली, मोदीनगर और नोएडा से भी 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए वाटर ब्राउजर और फोम टैंकर का भी इस्तेमाल किया गया। फायर विभाग ने लगभग 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल कूलिंग का कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *