गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शर्मनाक हरकत:चलती कार में प्राइवेट पार्ट निकालकर मास्टर्बेट किया; युवती ने VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी

हरियाणा के गुरुग्राम में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां कैब में सफर कर रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सामने कैब ड्राइवर ने जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट निकाला और चलती गाड़ी में ही मास्टर्बेट किया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी की करतूत का वीडियो बना लिया। आगे जाकर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर सूचना दी। इसके बाद डीसीपी ने महिला थाना एसएचओ सुमन को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया। इंस्पेक्टर सुमन ने डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का रहने वाला है। आरोपी ने भोपाल से साल 2024 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वर्तमान में वह गुरुग्राम में कैब चलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसे कैब ड्राइवर को पकड़वाया… डेढ़ घंटे में आरोपी गिरफ्तार किया मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। केस की जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी सुमन को सौंपा गया। महिला थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ तकनीकी सर्विलांस और कैब बुकिंग डेटा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। वारदात के महज डेढ़ घंटे के भीतर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी ड्राइवर को धर दबोचा। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस शर्मनाक घटना की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी कैब ड्राइवर की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। —————————— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम के चौक में मॉडल के सामने प्राइवेट पार्ट निकाला:खुलेआम अश्लील हरकतें करने लगा; युवती ने युवक का VIDEO इंस्टाग्राम पर डाला हरियाणा के गुरुग्राम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने मॉडल युवती के सामने अश्लील हरकतें की। युवक ने मॉडल के सामने ही पैंट की जिप खोल ली। जिस वक्त ये घटना हुई, मॉडल वहां खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रही थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *