पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। पंजाब में गुरुवार को कई जगह लू का प्रकोप देखने को मिला। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 और 23 मई को चंडीगढ़, मोहाली में बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने की संभावना है। 24 से 26 मई को आसमान रूप से साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है और 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब में 22 मई को कुछ स्थानों पर लू के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने की संभावना जताई है। वहीं 23 से 27 मई तक कई इलाकों में लू से भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत पर गर्मी का असर बताने वाली ये जरूरी खबर… टेंपरेचर बढ़ने पर गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। कम नींद की समस्या हो सकती है। कई बार काम में फोकस कम हो जाता है। दरअसल ज्यादा टेम्परेचर होने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है। ब्रेन में फील गुड हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। पढ़ें पूरी खबर… गर्मी बढ़ने के अब तक 4 बड़े असर अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम:- ————– यह भी पढ़ें- ज्यादा गर्मी का शरीर पर क्या असर हो सकता है? जानने के लिए पढ़ें ये खबर… जरूरत की खबर- टेंपरेचर बढ़ने पर बढ़ता गुस्सा, चिड़चिड़ापन: समझें ब्रेन और इमोशंस पर हीट का असर, जानें दिमाग को कैसे शांत रखें गर्मी में टेम्परेचर बढ़ने पर ज्यादातर लोग थकान, चिड़चिड़ापन या कम नींद जैसी समस्याएं महसूस करते हैं। कई बार काम में फोकस कम हो जाता है, बात-बात पर गुस्सा आता है। दरअसल ज्यादा टेम्परेचर होने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ब्रेन में फील गुड हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। पढ़ें पूरी खबर…