गुरुग्राम में डेटिंग एप से दोस्ती कर युवक की किडनैपिंग:बदमाशों ने गली से उठाया, पहाड़ियों पर ले जाकर पीटा; मोबाइल छीनकर पैसे ट्रांसफर कराए

गुरुग्राम में बदमाशों ने डेटिंग एप से दोस्ती कर एक युवक को किडनैप कर लिया। आरोपी युवक को कार में अरावली पहाड़ियों के एरिया में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट कर 50 हजार रुपए की डिमांड की। उसके मोबाइल छीनकर जबरन ढाई हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। युवक किसी तरह बदमाशों को चमका देकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अब सिलसिलेवार पढ़िए, किडनैपिंग का पूरा घटनाक्रम अब पढ़िए केस पर पुलिस की 3 अहम बातें… चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों की पहचान आशीष (19) निवासी भिवानी, नरेश कुमार (21) निवासी भिवानी, शिवम (19) निवासी भिवानी और आशु (25) निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। आशीष, नरेश और शिवम को आईएमटी मानेसर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि चौथा आरोपी आशु भांगरौला गांव में छिपा हुआ था। एक आरोपी रैपिडो चलाता है संदीप कुमार ने बताया कि एक आरोपी नरेश गुरुग्राम में रैपिडो चलाता है। वहीं एक अन्य आरोपी आशु गांव बांस (मानेसर) में परचून की दुकान चलाता है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि होमोसेक्सुएल डेटिंग एप ग्राइंडर के माध्यम से ये शिकायतकर्ता के संपर्क में आए थे। वारदात को अंजाम देने के लिए इन्होंने दादरी से गाड़ी किराए पर ली थी। नरेश के खाते में ट्रांसफर करवाए रुपए संदीप कुमार ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन से ट्रांसफर किए गए रुपए आरोपी नरेश के बैंक अकाउंट में डलवाए गए थे। जांच में सामने आया है कि नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने युवक के किडनैपिंग की प्लानिंग की थी। क्या है ग्राइंडर डेटिंग एप ग्राइंडर डेटिंग एप मुख्य रूप से LGBTQ+ समुदाय के लिए बनाया गया है। ये एप लोकेशन के आधार पर काम करता है। इस ऐप का उपयोग नए लोगों से दोस्ती करने, डेटिंग करने और चैट करने के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *