गुरुग्राम में फंदे पर लटकी 12वीं की छात्रा:2 पेज का सुसाइड नोट मिला, लिखा-सबकी नजरों में गलत बन चुकी हूं; युवक से व्हाट्सएप चैट भी सामने आई

हरियाणा के गुरुग्राम में 12वीं क्लास की 17 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। जब परिवार बाहर से लौटा, तो छात्रा का शव कमरे में लटका हुआ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को छात्रा के स्कूल बैग से 2 पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने ट्यूशन में एक युवक द्वारा परेशान करने की बात लिखी है। इसमें लिखा- कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं, सबकी नजरों में गलत बन चुकी हूं। कोई भी नहीं समझ रहा। कभी नहीं चाहती आपको रुलाऊ या बुरा फील कराऊं। सुसाइड नोट के अंत में 17 बार सॉरी भी लिखा है। पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो कुछ चैट भी सामने आई, जिसमें युवक द्वारा परेशान करने और पीछा छुड़ाने की बातें लिखी हैं। फिलहाल, पुलिस ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस लड़के से भी संपर्क कर रही है, जिसका जिक्र सुसाइड नोट और चैट में है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. ट्यूशन के दौरान भी परेशान करता था पिता संतोष प्रसाद ने बताया कि युवक के कारण ही बेटी ने आत्महत्या की है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी। 10वीं कक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए थे और वह अपनी कक्षा में पहले नंबर पर आती थी। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और न ही कुछ बता रही है। युवक की चैटिंग आई सामने परेशान करने वाले युवक की दूसरे युवक और किशोरी के साथ सोशल मीडिया चैटिंग भी सामने आई है। इसमें युवक लड़की के साथ फ्रेंडशिप करने और इसी तरह की बातें करता नजर आ रहा है। हालांकि इस चैटिंग में ज्यादातर दो युवकों द्वारा मृतका को लेकर आपस की बातचीत है। पुलिस मामले की जांच कर रही फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, छात्रा के मोबाइल की चैटिंग भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जिन युवकों की चैट सामने आई है, उनसे भी संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *