गुरुग्राम में बदमाशों ने बैग से 4 लाख उड़ाए:बुटिक से कैश लेकर निकला था युवक; मेट्रो स्टेशन से पीछे लगे आरोपी

गुरुग्राम शहर के पॉश इलाके सुशांत लोक-1 में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, यहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा के ठीक बाहर दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक के बैग से 4 लाख रुपए की नकदी निकाल ले गए। पीड़ित युवक सद्दाम अहमद जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी रफूचक्कर हो चुके थे। सद्दाम ने बताया कि वह प्रसिद्ध मेगा मॉल में एक बुटिक शॉप चलाते है। वह अपने बुटिक से बैग में साढ़े तीन लाख रुपए लेकर निकला था। जब वह हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा, तो वहां पहले से दो संदिग्ध युवक लगातार उनका पीछा कर रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने सद्दाम को अपनी बातों में उलझाने का प्रयास किया। वे बार-बार सद्दाम से कह रहे थे कि वे भी अपने रुपए उसी बैंक में जमा करवाने जा रहे हैं। बैंक के बाहर दिया वारदात को अंजाम
जैसे ही सद्दाम अहमद सुशांत लोक-1 स्थित एसबीआई बैंक के बाहर पहुंचे, दोनों बदमाश बाहर खड़े हो गए। वह बैंक से बाहर आकर उनसे बात करने लगा तो आरोपियों ने मौका पाकर अचानक उसके बैग से रुपए निकाल लिए। जब तक पीड़ित संभल पाता और शोर मचाता, तब तक दोनों आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने बैंक और मेट्रो स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों के रूट का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *