गुरुग्राम के मानेसर एरिया में 24 साल के युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के झर कुआं गांव निवासी सुनील पाठक के रूप में हुई है। सुनील नाहरपुर गांव में किराए के मकान में रहता था और मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि सुनील अविवाहित था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना भिजवा दी है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए उसके परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…