चंडीगढ़ नगर निगम में धरने पर बैठे ट्यूबवेल ऑपरेटर:मार्च महीने का नहीं मिला वेतन, स्कूलों से मिल रही बच्चों को निकालने की धमकी

चंडीगढ़ नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर का काम कर रहे मुलाजिम धरने पर बैठ गए हैं। मुलाजिमों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिला, जिस कारण ये अपने बच्चों की स्कूल की फीस भी जमा नहीं करवा पाए हैं। उनके बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है। वहीं पोशाक और किताबें खरीदना तो दूर की बात है। 232 मुलाजिम ट्यूबवेल ऑपरेटर का करते हैं काम 232 ऐसे मुलाजिम हैं जो पूरे शहर में ट्यूबवेल ऑपरेटर का काम करते हैं, लेकिन वेतन न मिलने के बाद ये लोग सड़कों पर आ गए हैं। इस वजह से शहर में पानी की व्यवस्था ठप हो सकती है। पूरे शहर में इसकी वजह से पानी की सप्लाई बंद हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *