चंडीगढ़ में नो व्हीकल डे, प्रशासक बस में आए:DC पैदल, DGP-IG साइकिल पर ऑफिस आए; कटारिया बोले- पंजाब में भी लागू कराएंगे

चंडीगढ़ में अफसरों का आज नो व्हीकल डे रहा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर कोई अफसर साइकिल से तो कोई पैदल ही ऑफिस पहुंचा। इस दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया खुद सिटी बस से ऑफिस पहुंचे। इस दौरान प्रशासक व पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ में यह सफल हुआ तो फिर इसे लागू करने के लिए पंजाब सरकार से भी बात करूंगा। इससे तेल की बचत होने के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद की गई अपील के चलते यह कदम उठाया गया। इससे पहले प्रशासक चंडीगढ़ में अफसरों के काफिले में गाड़ियों की कटौती की बात भी कह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि कर्मचारियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए CTU ने सुबह ऑफिस टाइमिंग और शाम को छुट्‌टी के वक्त 17 स्पेशल बसें लगा दीं। इससे हर 15 से 20 मिनट में उन्हें घर के नजदीकी स्टॉप से बसें मिलीं। नो व्हीकल डे पर पैदल-साइकिल में पहुंचे अफसरों के PHOTOS… जानिए, नो-व्हीकल डे पर किसने क्या कहा:- चंडीगढ़ प्रशासक व पंजाब गवर्नर ने इस पहल पर क्या-क्या कहा:- इस मामले से जुड़े वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *