चंडीगढ़ में रोपड़ के युवक ने अपनी बाइक फूंकी:कार से टकराने पर बहस से गुस्साया; पेट्रोल की टंकी खोल जलती तीली डाल दी

चंडीगढ़ में सड़क पर हुए मामूली विवाद के बाद युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। घटना सेक्टर-37 और सेक्टर-41 की डिवाइडिंग रोड की है। युवक ने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मारी। फिर कार चालक से बहस के दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी खोलकर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी। फायर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ पुलिस ने 126/170 BNSS के तहत कलंदरा बनाया है। बाइक वाले को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बहस के दौरान खोया आपा
सेक्टर-39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के रोपड़ निवासी जसविंदर के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में मिस्त्री का काम करता है। पुलिस के मुताबिक रविवार को दिन के समय जसविंदर अपनी बाइक से सेक्टर-37 और 41 की सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक आगे चल रही कार से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान जसविंदर अचानक गुस्से में आ गया। उसने बाइक की पेट्रोल टंकी का ढक्कन खोला और जेब से माचिस निकालकर बाइक में आग लगा दी। आग लगते ही बाइक से ऊंची लपटें उठने लगीं। बाइक जलती देख सहम गया कार चालक
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार ड्राइवर भी युवक की हरकत देखकर घबरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस ने कार ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए, लेकिन उसने शिकायत देने से इनकार कर दिया। कार ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी का नुकसान खुद ठीक करवा लेगा। उसने कहा कि युवक ने गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। ऐसे में वह किसी और विवाद में नहीं पड़ना चाहता। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि
पुलिस ने आरोपी जसविंदर को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, सड़क पर बीचोंबीच बाइक में आग लगाने की घटना से कुछ देर के लिए इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। उन धाराओं को जानिए, जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई की… भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 का मुख्य उपयोग सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है। इन धाराओं का विवरण नीचे दिया गया है:
BNSS धारा 126 (शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा) BNSS धारा 170 (संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए गिरफ्तारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *