लुधियाना मेयर ऑफिस, दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने की धमकी:अफसरों को धमकी भरा ईमेल, निगम दफ्तर खाली करवाया; KNA ने ली जिम्मेदारी

लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर के ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह ईमेल सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजी गई है। क्या लिखा है धमकी भरे ईमेल में?
सुबह करीब 7:28 बजे आई ईमेल आईडी का सब्जेक्ट “B”0mb Blast – Mayor Office Ludhiana!” रखा गया है। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई है। इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के घर पर धमाके की चेतावनी दी गई है।
1984 के दंगों का जिक्र, 6 जून तक का अल्टीमेटम ईमेल में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए “खून का बदला खून” से लेने की बात लिखी गई है। धमकी देने वालों ने लिखा कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा। किसने भेजी है यह धमकी?
ईमेल के अंत में इसे ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (KHALISTAN National ARMY) की तरफ से भेजा गया बताया गया है। इसमें दो नाम लिखे गए हैं:
1. इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला)
2. डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) पुलिस विभाग और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट धमकी के बाद पुलिस महकमा और साइबर सेल अलर्ट है। ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर को ट्रेस करने की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। मेयर कार्यालय और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *