छपरा में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में 3 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत हो गई। हादसा छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर NH-531 के बनवार फ्लाईओवर ब्रिज के पास हुआ है। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक और सामने से आ रही पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी सड़क किनारे 15 फीट खाई में जा गिरी। सड़क पर चारों तरफ खून बिखर गया। लोगों शवों को गोद में लेकर सड़क पर बैठे रहे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी लोग सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के जिया म्यूजिक ग्रुप से जुड़े थे और सीवान जिले के चैनपुर से प्रोग्राम में भाग लेकर लौट रहे थे। मृतक की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र के जितेंद्र मांझी और संजीत मांझी के रूप में हुई है। महिला की पहचान अभी नहीं हुई है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम सबसे पहले मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए… टक्कर के बाद सड़क पर बिखरीं लाशें घायलों ने बताया कि हम सीवान जिले के चैनपुर से प्रोग्राम कर के लौट रहे थे। पिकअप में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे। हम पिकअप के पीछे वाले हिस्से में बैटे थे। सुबह करीब 6.30 बजे तेज आवाज आई। रातभर प्रोग्राम करने की वजह से हम हल्की नींद में थे। जैसे ही आंख खुली गाड़ी सड़क से 15 फीट दूर जा गिरी। हम लोग सड़क पर गिर गए। 5 से 6 लोगों की हालत बहुत खराब थी। थोड़ी देर में पता चला की 3 लोगों की मौत हो गई है। आसपास के लोग वहां आए उन्होंने हमें खेत से उठाकर ऊपर रखा। इसके बाद एबुलेंस और पुलिस आई। हमें अस्पताल लाया गया। हादसा बहुत भयानक था। ट्रक की स्पीड बहुत ज्यादा थी। हमारी गाड़ी भी स्पीड में ही थी। ड्राइवर के साथ आगे बैठे लोगों ने बताया है कि ड्राइवर को झपकी लग गई थी, जिसकी वजह से गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। ड्राइवर सो गया, पास बैठे युवक ने स्टेयरिंग घुमाई घायल ऑर्केस्ट्रा डांसर पिंकी ने बताया, मैं पिकअप में अगली सीट पर बैठी थी। बनवार ढाला के पास पहुंचते ही ड्राइवर को नींद आ गई, वो गाड़ी खेत की तरफ ले जाने लगा। इसी बीच दूसरे युवक ने गाड़ी खेत में ना जाए इसलिए स्टेयरिंग को सड़क की तरफ घुमाया। लेकिन सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद 3 लाशें सड़क पर बिखर गईं। चोट की वजह से घायल चिल्लाते रहे। काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरा का महौला रहा। काफी देर बाद डायल 112 की टीम आई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अब जानिए हादसे के बाद मौके पर क्या हालात दिखे ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप खेत में जा गिरी। गाड़ी में सवार कुछ लोग सड़क पर गिरे। पिकअप के परखच्चे उड़ चुके थे। ट्रक का भी आगे का हिस्सा डैमेज हुआ। हादसे वाली जगह पर लोगों के सामान बिखरे थे। घायल आसपास के लोगों की मदद से मृतकों को सड़क पर लेकर आए। कुछ घायलों की स्थिति इतनी खराब थी कि वो खुद उठ भी नहीं पा रहे थे। उन लोगों को आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। 3 घायल को PMCH किया रेफर हादसे में एक महिला सहित 2 पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। —————- ये खबर भी पढ़िए… ट्रक ने 10 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत:छपरा में 3 डांसर्स के सिर धड़ से गायब; सड़क पर मांस के टुकड़े बिखरे छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। 6 की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सभी कलाकार एक पिकअप में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान स्पीड ब्रेकर की वजह से पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे सभी लोग सड़क पर गिर गए। लोगों के गिरते ही छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में 3 डांसर्स की मौत हुई है। हादसे के बाद सभी के शव सड़क पर बिखरे थे। 3 शवों के सिर गायब थी। ट्रक सिर कुचलते हुए गुजर गया। आसपास मांस के टुकड़े बिखरे थे। मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़िए