छेड़खानी का विरोध करने पर 2 भाइयों की हत्या:नवादा में 3 गंभीर, मर्डर के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

नवादा में छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू मारकर 2 भाइयों की हत्या कर दी गई है। घटना में 3 गंभीर घायल हैं। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इधर, घटनास्थल पर पुलिस और FSL की टीम जांच कर रही है। मामला नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव का है। मृतकों की पहचान मोहम्मद काशिफ (22) और मोहम्मद अहमद (21) के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… चचेरी बहन के साथ छेड़खानी की घटना घटना को लेकर मृतक मोहम्मद काशिफ के चचेरे भाई मोहम्मद दानिश ने बताया, उनकी चचेरी बहन के साथ 6 महीने पहले छेड़खानी की घटना हुई थी। जिसका उन्होंने विरोध किया था और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में आरोपी जेल गया था। आज मुकदमे और जेल के गुस्से में आकर आरोपियों ने घटना अंजाम दिया है। पहले से ही मारपीट की धमकी मिल रही थी। सोमवार को घटना से एक घंटे पहले भी धमकी दी गई थी, कि मुझे मार दिया जाएगा। 5-6 लोग आए और चाकू से वार करने लगे काशिफ के चचेरे भाई दानिश के अनुसार, 5-6 की संख्या में लोग आए और चाकू मारना शुरू कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तीसरा व्यक्ति मोहम्मद आतिफ बचाने गया तो वह भी जख्मी हो गया। पाली गांव के धनंजय ने बताया कि आज सुबह ही फयूम छिपकर कोर्ट में जमानत के लिए अपील करने गया था। इसी दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया। जब इस बात की जानकारी फयूम के परिजनों को लगी तो उन्होंने बिना सोचे समझे लड़की के परिजनों पर हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी वहीं SP अभिनव धीमान ने बताया, दिसंबर महीने में पाली गांव में मारपीट और छेड़खानी की एक घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दबाव के चलते आज एक आरोपी मोहम्मद फयूम ने कोर्ट में सरेंडर किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा था। इसी बीच आरोपी के परिजनों ने लड़की के दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *