नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मोकामा में गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर रेड करने गई पुलिस टीम की तलाशी ली गई थी। इस मामले में 2 थाना प्रभारियों को सस्पेंड किया गया है। इसे लेकर मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि, जब कोई भी व्यक्ति किसी की तलाशी लेने जाता है, तो पहले उसे खुद की तलाशी देनी होती है ऐसा नियम है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. MP-MLA कोर्ट ने अनंत की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जदयू विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। MP-MLA कोर्ट ने गोपालगंज से वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार पर रोक लगा दी है। अनंत सिंह के वकील ने बताया कि, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। गोपालगंज पुलिस ने मीरगंज थाने में FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें 2. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को बताया असहाय मुख्यमंत्री बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए कहा, महज 1 महीने के भीतर बिहार से 8 हजार 681 बच्चे गायब हो चुके हैं, जिनमें से 85 फीसदी सिर्फ लड़कियां हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. छेड़खानी का विरोध करने पर 2 भाइयों की हत्या नवादा में छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू मारकर 2 भाइयों की हत्या कर दी गई है। घटना में 3 गंभीर घायल हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इधर, घटनास्थल पर पुलिस और FSL की टीम जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. गैंगस्टर के घर पुलिस की तलाशी, मंत्री बोले-ये नियम है 2 दिन पहले पटना के मोकामा में गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर रेड करने गई पुलिस टीम की तलाशी ली गई थी। इस मामले में 2 थाना प्रभारियों को सस्पेंड किया गया है। इधर, इसे लेकर मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि, जब कोई भी व्यक्ति किसी की तलाशी लेने जाता है, तो पहले उसे खुद की तलाशी देनी होती है ऐसा नियम है। जिस तरीके से इसे दिखाया जा रहै ये वैसी बात नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 5. भोजपुरी गाने पर अक्षरा के साथ थिरके अक्षय भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का आज गाना रिलीज हुआ है। ये गाना फिल्म वेलकम टू द जंगल फिल्म का है। गाने के बोल भोजपुरी में हैं। अक्षरा ने ये गाना अपने सोशल साइट्स पर भी पोस्ट किया। इस गाने के साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।’ पूरी खबर पढ़ें 6. पेट्रोल ₹2.61, डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. बेतिया में पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, 1 जवान घायल पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में लूटकांड की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। फहतेपुर चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाएं और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 8. नवादा में IIT स्टूडेंट की मौत, पिता बोले- दोस्तों ने हत्या की नवादा में IIT सेकेंड ईयर के स्टूडेंट की वाटर फॉल में नहाने के दौरान मौत हुई थी। मृतक की पहचान धर्मराज कुमार (21) के रूप में हुई है। वो रुड़की IIT से बीटेक की पढ़ाई करता था। सेकेंड ईयर का पेपर देकर 2 महीने की छुट्टी पर अपने घर नवादा आया था। धर्मराज के पिता हेमंत राज CRPF में हैं और वो असम में पोस्टेड हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. भागलपुर में अस्पताल उपाधीक्षक का चिकन पार्टी करते वीडियो भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉ एक व्यक्ति के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरा रिकॉर्ड कर रहा है। ग्लास में कुछ पी रहे हैं। यह दावा किया जा रहा है कि वह शराब का सेवन कर रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 26 जिलों में कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 26 जिलों में कल यानी मंगलवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है।