‘जहर जो हमने पीया’ पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ | साहित्य चिंतन, चंडीगढ़ द्वारा अशोक कुमार गर्ग, मनोज छाबड़ा और राजकुमार जांगड़ा द्वारा संपादित पुस्तक “जहर जो हमने पीया’ पर साहित्यिक चिंतन का आयोजन किया जाएगा। ये किताब “महिला सफाई कर्मियों की आप बीती’ पर आधारित है। कार्यक्रम में डॉ. विजया सिंह किताब पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। कार्यक्रम की प्रधानगी अशोक कुमार गर्ग, आईएएस करेंगे। कार्यक्रम 3 मई रविवार को प्राचीन कला केंद्र-35 में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें साहित्य में रूचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है और इसमें एंट्री फ्री रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *