चंडीगढ़ | नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर जारी हड़ताल को 5 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने स्पष्ट किया कि समाधान होने तक नगर निगम, परिषद और फायर कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। आगामी रणनीति के तहत 5 मई से सभी महापौरों, चेयरमैनों व 10 मई के चुनावी प्रत्याशियों को ज्ञापन सौंपकर दबाव बनाया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में डोर-टू-डोर व सफाई ठेकों को समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेना, ‘समान काम-समान वेतन’ लागू करना, कौशल रोजगार निगम के कर्मियों को पक्का करना और गुरुग्राम के 3480 छंटनीशुदा कर्मचारियों को बहाल करना शामिल है।