चंडीगढ़| एफपीएआई (फैमिली प्लॉनिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के मोहाली चैप्टर, रोट्रेक्ट क्लब ऑफ चंडीगढ़ और फाइनेंशियली फीयरलेस की ओर से वॉकाथॉन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। 19 अप्रैल को यह वॉक, सर्वाइकल कैंसर पर आधारित रहेगी। इसका थीम घूमते कदम, बचाते जिंदगियां है। इसमें चार किलोमीटर का ट्रैक कवर किया जाएगा। इस दौरान पार्टिसिपेंट्स को कैंसर के प्रति जागरूक िकया जाएगा। इस वॉक की शुरुआत सुबह 5:30 बजे सुखना लेक से होगी। इसका हिस्सा बनने के लिए शनिवार तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।