जालंधर में दिनदहाड़े नशे में झूमता दिखा शख्स:स्मोंकिंग की, GRP थाने से महज 50 मीटर दूरी पर हुई घटना; ASI बोले- जानकारी नहीं

जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत एक शख्स झूमते हुए दिखाई दिया। उसकी हरकतें काफी देर तक लोगों का ध्यान खींचती रहीं। नशे में धुत शख्स स्मोंकिंग भी कर रहा था। यह घटना जीआरपी थाने से महज 50 मीटर दूरी पर हुई। रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की स्थिति ने यात्रियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस चौकी इतनी नजदीक है, तब भी मामले में समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई। युवक को लोकेशन का भी अंदाजा नहीं युवक नशे में इस कदर डूबा हुआ था कि उसे अपनी लोकेशन का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। वह बार-बार गिरते संभलते हुए झूम रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस स्टेशन इतना पास होने के बावजूद प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। अभी तक संज्ञान में नहीं आया मामला-ASI मामले में जब जीआरपी के ASI हीरा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। जैसे ही जानकारी मिलेगी कार्रवाई करेंगे। नशे में धुत डिलीवरी बॉय का वीडियो हुआ था वायरल बता दें कि, यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ में 24 मार्च को नशे में धुत डिलीवरी बॉय का वीडियो सामने आया था। उसे नशा इस कदर चढ़ा था कि वह एक कदम भी आगे नहीं चल पा रहा था। वो सड़क किनारे एक जगह करीब ढाई घंटे तक खड़ा रहा। उसकी आंखें बंद थीं। मुंह में बीड़ी थी। वह लाइटर तक नहीं जला पा रहा था। लुधियाना में भी दिखे थे नशे में धुत युवक-युवती इसके अलावा लुधियाना में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली थी। इसी साल 12 मार्च को नशे में धुत लड़के और लड़की का वीडियो सामने आया था। बस स्टैंड के पास दोनों नशे में इस कदर धुत थे कि उनसे चला तक नहीं जा रहा था। इस दौरान लड़की अपना चेहरा छुपाती दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *