जालंधर में बाइबल के अंग फाड़े:पत्नी पढ़ रही थी तो पति गुस्से में आ गया, पुलिस जांच में जुटी; फिल्लौर के लोगों में गुस्सा

फिल्लौर क्षेत्र में व्यक्ति ने गुस्से में आकर बाइबल के अंग फाड़ दिए। पत्नी बाइबल पढ़ रही थी जिससे गुस्से में आकर उसके पति ने धार्मिक ग्रंथ के पन्ने फाड़ दिए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला काम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर में बाइबल का पाठ कर रही थी। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में बेकाबू होकर पति ने महिला के हाथ से बाइबल छीन ली और उसके अंग (पन्ने) फाड़ दिए। डीएसपी बोले-जांच कर रहे, आरोपी पर होगी कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। फिल्लौर के डीएसपी भारत मसीह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए आपसी झगड़े का परिणाम है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके के लोगों में नाराजगी
धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस कृत्य पर उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। फिलहाल, पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की गहराई से तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *