जालंधर में रेप के बाद नाबालिग बनी मां:पेट में दर्द के बाद बुआ अस्पताल लाई, डॉक्टर बोली- गर्भवती है, डिलीवरी करनी होगी

जालंधर में रेप के बाद नाबालिग लड़की ने बेटी को जन्म दिया। पेट दर्द की शिकायत के बाद उसकी बुआ उसे प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंची, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। इस दौरान महिला डॉक्टर ने बताया कि प्रेग्नेंसी पूरी हो चुकी है और तुरंत डिलीवरी करनी पड़ेगी। इसके बाद नाबालिग की डिलीवरी करवाई गई। उसने बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं। बुआ ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि अमृतसर के रहने वाले लड़के ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद बुआ ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी भी नाबालिग है। थाना बिलगा के एसएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। गर्भवती होने का कैसे हुआ खुलासा, पढ़िए 4 पॉइंट में जीरो FIR अमृतसर ट्रांसफर फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि पुलिस को एक नाबालिग लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने की सूचना मिली थी, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि लड़की मूल रूप से एक गांव की रहने वाली है। जांच में सामने आया कि अमृतसर शहर में रहने के दौरान वह एक लड़के के संपर्क में आई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस गंभीर मामले में रेप की धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। घटना स्थल अमृतसर कमिश्नरेट के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए आगे की जांच और कार्रवाई के लिए केस वहां स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल 16-17 वर्षीय पीड़िता अपने रिश्तेदारों के पास रह रही थी और जन्म के समय बच्चा कमजोर होने के कारण उसे मेडिकल निगरानी में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *