‘थार-लैपटॉप में बेटी की निशानी रख लेना’:कुरुक्षेत्र में ट्रिपल सुसाइड से पहले भाई को मैसेज भेजे, लिखा- अभी घर मत बेचना, रेट कम हैं

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 3 साल की इकलौती बेटी अद्विका के साथ सुसाइड करने वाले दंपती जतिंद्र उर्फ जतिन (30) और मंजू उर्फ युक्ता (28) ने पहले से ही सुसाइड का दिन चुन रखा था। 18-20 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था। इस सुसाइड नोट में जतिंद्र ने अपने जीजा, दोस्त और डिपार्टमेंट को पेज पर फ्लैग लगाकर मैसेज दिया था। जब परिवार को यह मैसेज मिला, तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी के मुताबिक, सबसे पहले दंपती ने बेटी अद्विका को फांसी लगाई, फिर पिता और मां ने सुसाइड किया। इस तरह के सुसाइड को डाइडिक सुसाइड कहा जाता है। इस कंडीशन से गुजरने वाला व्यक्ति अपने साथ के लोगों को सुसाइड के लिए उकसाता या फिर मर्डर करके खुद फांसी लगाता है। पुलिस के मुताबिक, जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें कई इमोशनल मैसेज परिवार को दिए गए हैं। जतिंद्र ने सबसे ज्यादा मैसेज अपने भाई को किए। इनमें से एक में लिखा- भाई करीब एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी है। इस पर अद्विका का स्टीकर लगा हुआ है। याद के तौर पर स्टीकर को उसकी निशानी समझकर रख लेना। लैपटॉप से भी उसकी फोटो मत हटाना। इसके अलावा मां, प्रॉपर्टी और अपनी नौकरी के बारे में भी मैसेज में कई बातें लिखे है। क्या थी मासूम अद्विका को बीमारी, क्यों था परिवार इसे लेकर परेशान, क्या लिखा था सुसाइड मैसेज में और पुलिस की जांच में अब तक क्या मिला? जानने के लिए पढ़े पूरी रिपोर्ट…. रेलवे मेल सर्विस में काम करता था जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था। जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से ASI रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है। पहले मासूम अद्विका की बीमारी से जुड़ी दो बातें… जन्म के छह माह बाद ही बीमारी के बारे में पता चला : जीजा अमित ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसके साले जतिंद्र की शादी करनाल के बजीदा जटान गांव की मंजू के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी अद्विका का जन्म हुआ। करीब 6 महीने बाद पता चला कि अद्विका की एक्टिविटी दूसरे बच्चों के जैसी नहीं है। अद्विका के ब्रेन में मिला पानी, दौरे भी पड़ते थे : जीजा अमित ने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद दोनों ने बेटी का दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ में इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे दोनों बेटी को लेकर काफी परेशान रहते थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान अद्विका के ब्रेन में पानी मिला है। यहां जानिए जीजा को भेजे सुसाइड नोट में क्या लिखा… जीजा को मिले मैसेज के बाद बाद का घटनाक्रम…. घटना के बाद पुलिस को जांच में क्या मिला पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपे शव थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट/मैसेज में जतिंद्र ने SP कुरुक्षेत्र से उनकी बॉडी का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाने की गुहार भी लगाई गई थी। इसलिए पुलिस ने उसके जीजा अमित के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव परिवार के हवाले कर दिए। शाम को सेक्टर-5 के स्वर्ग धाम में मां और बेटी का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि जतिंद्र का दूसरी चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जतिंद्र के भांजे ने उनको मुखाग्नि दी। कपल और उसकी मासूम बेटी की मौत पर हर आंख नम थी। ————————————– ये खबर भी पढ़ें…… कुरुक्षेत्र में 3 साल की बच्ची संग माता-पिता का सुसाइड:बेटी का आज बर्थडे था, बीमारी से तंग होकर पंखे-हुक पर लटके, जीजा को भेजा मैसेज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी ने 3 साल की छोटी बेटी के साथ फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बेटी को पैरालाइज हो रखा था, जिससे परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली। सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *