जालंधर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। थाना नं. 3 की पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया और रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। एम्बुलेंस के जरिए उक्त युवक को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति की जांच की जा रही है।
पुलिस रिक्शा चालक से कर रही पूछताछ शुरुआती बातचीत में यह बात सामने आई है कि अचेत मिला युवक दूसरे राज्य का है। वह जिस रिक्शे पर मिला, उस रिक्शा चालक को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस रिक्शा चालक से थाने ले जाकर गहन पूछताछ कर रही है कि यह लड़का उसे कहां और किस हालत में मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारियों का कहना था कि अभी मामले की जांच शुरुआती चरण में है। युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है या फिर उसे कोई दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती। पुलिस घटनास्थल के आसापास के CCTV खंगाल रही पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। कैमरों की जांच और अस्पताल से आने वाली मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस का इस मामले में जांच जारी है ।