एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चंडीगढ़ की देसी शराब की तीन पेटियां बरामद की गई हैं। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर जीरकपुर-छत्त रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान अमरीक सिंह निवासी गांव छत्त के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।