चंडीगढ़ | चंडीगढ़ प्रशासन ने 14 अप्रैल को बड़े स्तर पर पीसीएस, एचसीएस और दानिक्स अफसरों के विभागों में फेरबदल किया। पंजाब से आए नए पीसीएस अविकेश गुप्ता को ट्रांसपोर्ट, सीटीयू व अन्य विभागों के साथ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले आरएलए की जिम्मेदारी एचसीएस प्रद्युमन सिंह के पास थी। अब 37 दिनों बाद ही प्रशासन ने आरएलए की पोस्ट में फिर बदलाव किया है। पीसीएस अविकेश गुप्ता को इस डिपार्टमेंट से रिलीव करते हुए एचसीएस राधिका सिंह को आरएलए नियुक्त किया गया है। राधिका सिंह के पास डायरेक्टर सोशल वेलफेयर की भी जिम्मेदारी रहेगी। अभी प्रशासन में सिर्फ चार ही एचसीएस हैं- प्रद्युमन सिंह, राधिका सिंह, इंदरजीत सिंह और ईशा कंबोज।