जेल मंत्री डॉ. रवजोत ने पटियाला जेल का किया दौरा:’उजाला नर्सरी’ और नई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन; कैदियों के पुनर्वास पर दिया जोर

पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला सेंट्रल जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल के प्रबंधन का जायजा लिया और कैदियों के कल्याण व पुनर्वास से संबंधित कई पहलों का उद्घाटन किया। मंत्री ने कैदियों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जेल परिसर में स्थापित ‘उजाला नर्सरी’ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, कैदियों के बौद्धिक विकास हेतु तैयार की गई एक नई लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी कैदियों को शिक्षा और ज्ञान के बेहतर अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार जेलों को सुधार और पुनर्वास केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस जेल विभाग के सचिव मुहम्मद तैयब, सुपरिटेंडेंट गुरचरण सिंह धालीवाल, अतिरिक्त सुपरिटेंडेंट जैदीप सिंह और अर्पणजोत सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट (सिक्योरिटी) आदर्शपाल सिंह तथा सहायक सुपरिटेंडेंट करणवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जेल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों के साथ जेल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जेलों को नशा-मुक्त बनाना सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल है और इस दिशा में जेल प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने जेल अस्पताल, बैरकों और आम आदमी क्लिनिक सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण भी किया। कैदियों की सेहत और शिक्षा के लिए सरकार प्रयासरत मंत्री ने बताया कि सरकार कैदियों की सेहत और शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। जेल के बाहर चल रहे पेट्रोल पंप परियोजना का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि यह पहल कैदियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनके कौशल विकास में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *