ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत:कुरुक्षेत्र में ERV पर तैनात थे, अंबाला के रहने वाले; बाइक से हुई पहचान

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। शाहाबाद में जलेबी पुल के पास रेलवे लाइन के पास ही हेड कांस्टेबल का शव बरामद हुआ। उससे थोड़ी ही दूरी पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को उसकी बाइक बरामद हुई, जिससे उसकी पहचान हो गई। हेड कांस्टेबल की पहचान अंबाला जिले के सोंटी गांव निवासी नरमेल सिंह के रूप में हुई है। वह थाना झांसा के अंर्तगत ERV (डायल-112) पर तैनात थे। नरमेल सिंह 2011 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी सर्विस का बड़ा हिस्सा गुप्तचर विभाग यानी CID में रहा। साल 2024 में उनकी ड्यूटी जिला कुरुक्षेत्र में आ गई।
इस खबर को अपेडट किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *