डेरा ब्यास से लौट रही बस पलटी, 6 घायल:फाजिल्का- फिरोजपुर हाईवे पर हुआ हादसा, 40 श्रद्धालु सवार थे

फाजिल्का- फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के नजदीक एक सड़क हादसा हो गया। डेरा ब्यास से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक बस देर रात बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। रात को तूफान चलने के कारण बस बेकाबू हो गई और पेड़ के तनों को तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी बलदेव राज ने बताया कि कल रात श्रद्धालुओं से भरी बस डेरा ब्यास से फाजिल्का लौट रही थी। जब यह बस फाजिल्का- फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के पास पहुंची तो मौसम में अचानक आए बदलाव से तेज हवाएं चलने लगी। तूफान आने के चलते सड़क पर गिरे पेड़ की वजह से बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को बाहर निकाला बेकाबू हुई बस सड़क किनारे पेड़ों को तोड़ती हुई पलट गई । मौके पर पुलिस पहुंची और बस सवार लोगों को बाहर निकाला गया । बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे । जो डेरा ब्यास से लौट रहे थे। जिनमें से 6 लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी श्रद्धालुओं को दूसरी बस के जरिए फाजिल्का लाया गया। गनीमत रही कि जानी नुकसान से बचाव रहा। फाजिल्का सरकारी अस्पताल के एसएमओ डाक्टर एरिक ने बताया कि इस हादसे के दौरान करीब छह लोग घायल हुए थे, जिन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को ज्यादा चोटें नहीं थी, जिनका इलाज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *