राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का आज जन्मदिन है। वे 39 साल के हो गए। गुरुवार की शाम पटना के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी पहुंचे। लालू प्रसाद ने केक काटकर बेटे का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही लालू प्रसाद ने अपने हाथों से बड़े बेटे को केक भी खिलाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में तेज प्रताप यादव के समर्थक भी पहुंचे थे। समर्थकों ने भी केक काटे और तेजप्रताप जिंदाबाद के नारे लगाकर जन्मदिन मनाया। तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी ने कहा हमारी पार्टी से निकलकर आज सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। हम कहते हैं कि तेजस्वी यादव तो खुद 25 सीटों पर सिमट गए। सबसे पहले बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें… सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं जन्मदिन समारोह के दौरान तेज प्रताप ने बिहार की नई सरकार और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। नौजवान जब आगे आता है तो एक नई दिशा तय होती है। तेज प्रताप ने कहा, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। हम अपनी और पार्टी की तरफ से उनको शुभकामनाएं देते हैं। हम आशा करते हैं कि वह परिपक्व मुख्यमंत्री साबित होंगे। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार जी ने पहले से जो काम किया है, उसे सम्राट चौधरी पूरा करने का काम करें। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें, हमारी यही मांग है। तेजस्वी यादव पर साधा निशाना तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, नया-नया मुख्यमंत्री बने हैं यह सब को पता है। तेजस्वी जी ने कहा है कि हमारी पार्टी से निकलकर आज सम्राट मुख्यमंत्री बने हैं। तेजस्वी यादव तो खुद 25 सीटों पर सिमट गए। वह किसी को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। हमारी पार्टी जनशक्ति जनता दल लोगों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, हमने भविष्यवाणी की थी कि सम्राट चौधरी आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे और आज वह भविष्यवाणी सही साबित हुई है। शराबबंदी पर भी दिया बयान शराबबंदी के मुद्दे पर तेज प्रताप यादव ने कहा, शराब कहां बंद है, शराब मिल रही है। शराब सब लोग पी रहा हैं, महिलाएं सिगरेट पी रही हैं। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों से उन्होंने कहा, तुम बताओ, सब लोग नशा ले रहा है ना, तुम भी लेता है क्या जी।